ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर बालको में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा 12 अगस्त। मंगलवार को ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, बालको खंड (जिला-कोरबा) द्वारा बालको में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ममतामयी मिनीमाता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने ममतामयी मिनीमाता जी के सामाजिक योगदान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने कहा कि “ममतामयी मिनीमाता जी छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति और सामाजिक चेतना की प्रतीक थीं। उन्होंने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना तभी सार्थक होगा, जब हम उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाएं। छत्तीसगढ़िया समाज के अधिकार, सम्मान और अस्मिता की लड़ाई को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

  प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला महामंत्री राकेश सूर्यवंशी ने कहा कि “मिनीमाता जी ने अपने संघर्ष और सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मिनीमाता जी के सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, अस्मिता और छत्तीसगढ़िया अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Live Cricket Info