छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 तहसीलदारों को बनाया डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापनाएं भी तय

रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन ने भू-अभिलेख शाखा और तहसील कार्यालयों में कार्यरत 18 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा में इन अधिकारियों को कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही उनकी नई पदस्थापनाएं भी तय कर दी गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। यह प्रशासनिक कदम न केवल अधिकारियों के कर्तव्यों और दायित्वों में वृद्धि करेगा, बल्कि विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची इस
