Generalछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG Congress MLA Baleshwar Sahu: किसानों के साथ धोखाधड़ी, CJM कोर्ट ने विधायक भेजा जेल,क्या यही है राजनीति और किसान विश्वास का मेल?

CG Congress MLA Baleshwar Sahu:– किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को सीजेएम कोर्ट जांजगीर-चांपा ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधायक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी (धारा 420) सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जांजगीर।पीड़ित किसानों की शिकायत पर पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस को चालान पेश करने की अनुमति दी, लेकिन यह भी निर्देश दिया कि निचली अदालत के आदेश से पहले कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार बीते दो महीनों तक विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन पुलिस के लिए अदालत में चालान पेश करना अनिवार्य था।

शुक्रवार को पुलिस ने विधायक को सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया। विधायक कोर्ट में उपस्थित हुए और पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की।

  रतनपुर रोड दुर्घटना पर भ्रम, कुछ वेब पोर्टल्स ने पुरानी घटना बताई दरमियानी रात की ताजा टक्कर, एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया – कोई नई दुर्घटना नहीं हुई

सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने चार्जशीट का विस्तृत अध्ययन किया। पुलिस ने विधायक पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने विधायक को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

विधायक ने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट से जेल तक: स्वास्थ्य जांच के बाद

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस विधायक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों की मौजूदगी में विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल जांच में सभी परीक्षण सामान्य पाए जाने के बाद पुलिस विधायक को लेकर खोखरा जिला जेल पहुंची।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button