🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में 4 आरोपी गिरफ्तार, 30 किलोग्राम गांजा बरामद

जगदलपुर, 26 मार्च । बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30.294 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।

Advertisement Carousel

पुलिस ने बताया कि आरोपी उड़ीसा राज्य से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ में तस्करी करने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान प्रेमचंद गोंडो, दीपक बैरागी, अमित खोरा और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गगन कुमार भारद्वाज, सूबेदार जदुराम बघेल, प्रआर अहिलेश नाग और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button