🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भाई ने की भाई की हत्या, PM रिपोर्ट से हुआ खुलासा, शराबी की हरकतों से तंग थे परिजन, मुर्गा बना तो बकरा खाने की मांग की मिली मौत

आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। सब्जी में नुक्स निकालता था। कड़ाही में पानी डाल देता था। घटना दिनांक को भी घर में मुर्गा बना था। तब बकरा खाऊंगा, कहकर घर में विवाद किया था

राजनांदगांव। जिले में एक भाई ने अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक खेमू साहू पिता अशोक साहू निवासी छुरिया को दिनांक 14 7.2024 को अत्यधिक शराब पीने के बाद शरीर में कोई हलचल न होने पर छुरिया अस्पताल ले जाया गया था। उसकी PM रिपोर्ट प्राप्त होने पर डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना, और हत्यात्मक होना लेख किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने मृतक के परिजनों से PM में पाए तथ्यों के आधार पर पूछताछ की तो आरोपी महेंद्र साहू ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। सब्जी में नुक्स निकालता था। कड़ाही में पानी डाल देता था। घटना दिनांक को भी घर में मुर्गा बना था। तब बकरा खाऊंगा, कहकर घर में विवाद किया था।

आरोपी के साथ भी मृतक का विवाद हुआ था। इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखा था। जब घर में कोई नहीं था, तब मृतक अपने कमरे में शराब के नशे में अकेला था। इस दौरान आरोपी ने हाथ मुक्के से मृतक के सीने में एवं गले में वार किया। और गमछे से उसका गला दबा दिया था। घर वाले अब तक अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होना समझ रहे थे।

  शासकीय भूमि पर अतिक्रमण: 4 निर्माणाधीन मकानों पर चला बुलडोजर

आरोपी को धारा 103 (1) BNS का घटित किया जाना पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, उपनिरीक्षक ओमसिंह साहू, सहायक उपनिरीक्षक एस.एल कंवर एवं आरक्षक 160 देवीप्रसाद साहू, आरक्षक 460 फुलेन्द्र राजपुत का विशेष योगदान रहा ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button