🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

08, 14, 15, 16, 22, 25, 27 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर  को बंद रहेगा पशुवध कार्य

कोरबा 07 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 08, 14, 15, 16, 22, 25, 27 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

Advertisement Carousel

इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 08 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व प्रथम दिवस, 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, 15 सितम्बर को जैन पर्यूषण महापर्व दिवस, 16 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व एवं क्षमा, 22 सितम्बर को ढोल ग्यारस, 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी एवं जैन पर्यूषण पर्व अंतिम दिवस, 27 सितम्बर को जैन पर्यूषण पर्व में सवंत्सरी व उत्तम क्षमा एवं 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button