IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

फेसबुक पर फैलाता था फुहश सामग्री,NCRB से आया अलर्ट – पुलिस ने धरदबोचा ‘साइबर दरिंदा’

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक महिला एवं नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से अपलोड कर रहा था। इसकी सूचना दिल्ली तक जा पहुँची और भारत सरकार की साइबर टिपलाइन से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक और गूगल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा था, जिनमें महिला और नाबालिग बच्चे शामिल थे। मामला जैसे ही NCRB नई दिल्ली को मिला, तुरंत बिलासपुर पुलिस प्रशासन को सतर्क किया गया।

SSP रजनेश सिंह ने दिया त्वरित एक्शन का आदेश
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने इस घिनौनी हरकत को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने साइबर सेल बिलासपुर के सहयोग से आरोपी की डिजिटल गतिविधियाँ खंगालनी शुरू की। मोबाइल ट्रेसिंग से मिली लोकेशन, गांव लोकबंद में दबिश देकर गिरफ्तारी साइबर तकनीक के जरिये आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और कोटा थाना प्रभारी की अगुवाई में एक विशेष टीम ने गांव लोकबंद में दबिश दी और आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल जब्त किया गया है जिसमें अश्लील वीडियो की सामग्री मिली है।

  Bilaspur News:– शिक्षिका और छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप झेल चुके प्राचार्य ने शिक्षकों के ग्रुप में कलेक्टर–एसपी–आईजी को बताया चोर
Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

गिरफ्तार आरोपी का नाम:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे पिता – स्व. राजकुमार रात्रे उम्र – 32 वर्ष निवासी – ग्राम लोकबंद,थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आरोपी पर दर्ज धाराएँ:
धारा 67(B) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 15(2) पॉक्सो अधिनियम आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में जिन्होंने निभाई अहम भूमिका:

निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे आरक्षक भूप साहू

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button