✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

दीपका, 18 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर एवं अटल परिसर में 11 हजार दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का संदेश दिया गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, श्री अजय कुमार दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, श्री मनोज शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, श्री राजू प्रजापति, श्री शिवचरण राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री द्वारका शर्मा, श्री सूर्य प्रकाश शर्मा सहित समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनभागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button