विधायक भत्ता व नगर पालिका अधिनियम में संशोधन को राज्यपाल की स्वीकृति

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ के विधायकों का दैनिक भत्‍ता बढ़ाने वाले संशोधन विधेयक को राज्‍यपाल की मंजूरी मिल गई है। राजभवन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर पालिका अधिनियम में किए गए संशोधन को भी राजभवन की मंजूरी मिल गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि दिसंबर में हुए विधानसभा के सत्र के दौरान विधायकों का दैनिक भत्‍ता दो हजार रुपये करने के लिए संशोधन विधेयक पारित किया गया था। राजभवन से जारी सूचना के अनुसार राज्‍यपाल ने इसी महीने की एक तारीख को इस संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है।

 

राज्‍यपाल ने नगर पालिक अधिनियम में किए गए संशोधन को भी हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के नगरीय निकायों में महापौर और अध्‍यक्ष का चुनाव प्रत्‍यक्षण प्रणाली से कराने के साथ ही जातिगत आरक्षण के मादपंड में बदलाव किया गया है। इसके लिए राज्‍य सरकार ने अध्‍यादेश जारी किया था।

Live Cricket Info