🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बकाया ई-चालान वसूलने किसी भी समय घर पहुंच सकती है पुलिस

रायपुर । रायपुर में पिछले छह वर्षों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक लाख 21 हजार से अधिक वाहन चालकों ने ई-चालान की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब जुर्माना वसूलने यातायात पुलिस ऐसे चालकों के घर पर दस्तक देगी। इसके लिए जवानों की टीम बनाई गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जुर्माने की रकम का भुगतान नहीं होने की स्थिति में वाहन को जब्त कर मामला लोक अदालत में पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटीएमएस कैमरे की मदद से रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जा रहा है, जिसका भुगतान करने के लिए अधिकांश वाहन चालक यातायात के दफ्तर नहीं पहुंचते।

इस कारण हर साल लंबित ई-चालान की संख्या बढ़ रही है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी हुए, जिसमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है।

1,21,684 चालकों ने भुगतान नहीं किया है।

 

प्रमुख चौक-चौराहों पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान फोटो के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जाता है।

  CGPSC घोटाला: CBI ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को गिरफ्तार किया

 

 

नए मोटर यान अधिनियम में रेड लाइट जंप करने पर अब 300 की जगह दो हजार रुपये, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर एक हजार की जगह दो हजार रुपये और दूसरी बार उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालक को देना होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button