IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG :-news रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से पकड़ लाई गांजा तस्कर के आरोपित को कार भी जब्त, पहले ही इतना गांजा बेंच चुके थे तस्कर

तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले दो आरोपित को ओडिशा से पकड़ लाई पुलिस

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर ओड़िशा से भारी मात्रा में गॉजा लेकर जा रहे आरोपी राजेश शर्मा निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 101.700 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त कार मारूति स्वीफ्ट को जप्त किया गया। उससे आगे की पूछताछ करने पर ओड़िशा के रहने वाले निरांचल बेहरा और विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी से गांजा खरीदकर राजस्थान बिक्री हेतु ले जाना बताया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह के द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त संबंध में अवगत कराने पश्चात् बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा नारकोटिक के हर मामले में इण्ड-टू-इण्ड इन्वेशटिगेशन करने (गाँजा बिक्री करने वाले ओड़िशा के व्यापारियों पर कार्यवाही करने) निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम ओड़िशा रवाना हुए थे।

जहां आरोपी निरांचल बेहरा व विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी को स्थानीय पुलिस की सहायता से ओड़िशा के दुरस्थ एवं पहुंच विहीन जंगली इलाके से पकड़कर थाना लाया। जिनसे पुछताछ करने पर 10-12 दिन पूर्व राजस्थान के राजेश शर्मा के पास लगभग 01 क्विंटल गॉजा 34,000 रूपयों में बेचना बताये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

  CG News:– धान खरीदी से पहले कर्मचारी हड़ताल पर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर रजनीश सिंह, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव,आर. नंदकुमार यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. निलांचन बेहरा पिता कृष्ण बेहरा उम्र 28 वर्ष,
  2. विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी पिता ईश्वर पात्रो उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी बिरीकोट थाना अड़भा जिला गजपति ओड़िशा ।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button