कोरबा। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।
Related News
कतार में लगकर कलेक्टर ने किया मतदान
कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज कोरबा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 127 में मतदान किया। उन्होने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। आज सुबह आठ बजे कलेक्टर श्री सौरभ कुमार मतदान केन्द्र क्रमांक 127 रामपुर कोरबा पीडब्ल्यूडी प्राथमिक शाला पहंुचे और उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। इस स्कूल […]
तानाखार व बोईदा में 2 नए धान खरीदी केन्द्रों की मिली स्वीकृति
0 क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में होगी सहूलियत कोरबा। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने जिले में दो नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तानाखार धान खरीदी केंद्र और पाली विकासखंड अंतर्गत बोईदा धान खरीदी केंद्र शामिल हैं। नए धान खरीदी […]
सिंधी पंचायत ने मनाई संत कंवरराम की जयंती
कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा संत कंवर राम उद्यान में अमर शहीद संत कंवर राम साहब की 138वीं जयंती उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व केक काटकर मनाईं गई। पंचायत के संरक्षक मुरलीधर माखीजा, अध्यक्ष कंवरराम मनवानी की अगुवाई में उपस्थित लोगों ने जन्मोत्सव की बधाईयां दी। इसके पूर्व प्रात: 8 बजे संत […]