कोरबा । पूर्व महापौर भाजपा कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51 अगारखार एवं लाटा बस्ती में गली गली जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेते हुए कोरबा में भाजपा का कमल खिलाने अपील किए। इस दौरान वार्ड वासियों ने समस्याओं को गिनाया। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा यहां के कांग्रेस विधायक ने 15 साल से राज किया 10 सालों से कांग्रेस के महापौर रहे और विकास के नाम पर केवल और केवल ढिंढोरा पीटते हैं सड़कों की हालत आप सभी देख रहे हैं नाली की गंदी पानी सड़कों में बह रही है। कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार करने में फुर्सत नहीं है। जब मैं महापौर था तो अनेको भवन निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच सीसी रोड का निर्माण कराया था। भवन तो आज भी वही है उसका भी ना मरम्मत कराया गया ना जीणोद्धार। निश्चित ही कोरबा की जनता बदलाव चाहती है। और इस बार परिवर्तन करके रहेगी। आप सभी जन आशीर्वाद दें निश्चित तौर पर भाजपा के सेवा और सुशासन के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर दर्री मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।
Related News
सामाजिक संस्था सेवा भारती 24 अक्टूबर तक एकत्र करेगा वस्त्र
कोरबा। सामाजिक सेवा की संस्था सेवा भारती द्वारा वस्त्र सेवा प्रकल्प के माध्यम से वस्त्र दान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकल्प में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से सभी आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के जरूरतमंदों को वितरण किया जाता है। 15 से 24 अक्टूबर […]
सांसद ज्योत्सना महंत की पहल : रियाज व बग्गा को मिली चिकित्सा सहायता
2 वर्ष के मासूम मनतेक सिंह और 13 वर्षीय अर्शिल के ईलाज में होगी मदद कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्रवासियों के सुख-दु:ख में एक कदम आगे बढक़र कार्य और सहयोग किया जाता रहा है। इस कड़ी में उन्होंने संज्ञान में लाए जाने पर 2 बच्चों के गंभीर […]
माता-पिता से अभद्रता, बेटे ने पड़ोसी पर चलाई गोली
कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत एसईसीएल के बेलटिकरी बसाहट में देर शाम गोली चलने की घटना हो गई। प्रारंभिक तौर पर जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले अजीत यादव पर विजय केरकेट्टा पिता एडमिन 28 वर्ष ने अपने रिवाल्वर से गोली चलाई। ये दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी विजय केरकेट्टा को गिरफ्तार […]