छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी ने किया कार्यकर्ताओं को चार्ज



कोरबा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये व हो रहे और आगामी अनेकों विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ आगामी विधान सभा व लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अधिकाधिक संख्या सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है। 
इस कड़ी में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचीं। मंगलवार को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित जिला महिला कांग्रेस की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रीमती फूलो देवी नेताम ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोडऩे और कांग्रेस की विचारधाराओं को साझा कर पुन: प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए अभी से कमर कस लें। इससे पहले कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, सुश्री ममता पैकरा विधानसभा प्रभारी के द्वारा फूलो देवी नेताम का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुरुषोत्तम कंवर ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की प्रशंसा कर कहा कि सभी को मिलकर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। 


इस अवसर पर पार्टी द्वारा नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र श्रीमती नेताम के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. शेख इस्तियाक, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी,रामपुर विधान सभा प्रभारी श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव श्रीमती ममता कंवर, सीमा मरावी ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा शहर, संतोषी महंत ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा ग्रामीण, ब्लाक अध्यक्ष संतोषी पाटले,फुलेश्वरी महंत ,पत्रिका खुरसेंगा,टाकेश्वरी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर, शांति देवी राजपूत, चंपा साहू, रुखसाना, आनद कुंवर,नेहा सारथी, रीता सिंह तंवर सरपंच, सत्या कंवर व  महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *