छत्तीसगढ़

कला कौशल साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए प्यारेलाल


कोरबा। कला कौशल साहित्य संगम जन सेवा संस्थान के वार्षिक अधिवेशन एवं साहित्य सम्मेलन में प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को कला कौशल साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। साहित्य सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन में प्रो. प्यारेलाल ने अपनी काव्य रचना राष्ट्रमाता सावित्री एवं हिंदी में भारत की परिभाषा शीर्षक पर काव्य पठन किया। 
उन्होंने हिंदी को राष्ट्रीय गौरव एवं सांस्कृतिक विरासत बताया। माता सावित्री बाई फुले को उन्होंने राष्ट्रमाता के रूप में उल्लिखित करते हुए कहा कि भारत में सर्व शिक्षा एवं बालिका शिक्षा के लिए मां सावित्री ने अपने जीवन को पूर्णत: अर्पण कर दिया और समाज में शिक्षा का ज्योति जलाई। इस अवसर पर कला कौशल साहित्य संगम के अध्यक्ष कौशल महंत, उपाध्यक्ष कुमार कारनिक, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, सचिव जितेंद्र कुर्रे, प्रवक्ता जग बंधु राम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर आदिले को कला कौशल साहित्य सम्मान से अलंकृत किए जाने पर संस्था के प्राध्यापकों में प्रो. सीएस रात्रे, प्रो. किशोर दिवाकर, प्रो.ताहिरा बेगम खान, प्रो.आर.जी. यादव, प्रो. चंद्रकलि अनन्त, प्रो. अंकिता टंडन, प्रो. जी लता कंवर, श्रीमती माधुरी जयसवाल, सुनील जायसवाल एवं दुर्गेश महिपाल, डॉ. कुंज किशोर प्राचार्य शासकीय सावित्रीबाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगाकोहरोद, डॉ. अरविंद जगदेव सहायक प्राध्यापक अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय नगरदा, डॉ. पीआर कुर्रे, श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, राज्यपाल पुरस्कृत ब्याख्याता राकेश टंडन, पुरुषोत्तम कुमार आदिले व्याख्याता हिंदी, रानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय चांपा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *