छत्तीसगढ़

भाजयुमो जिला सक्ती के सह-प्रभारी बने विभूति


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी, ज़िला प्रभारी एवं ज़िला सह-प्रभारी की घोषणा की गई। कोरबा ज़िले के युवा नेता विभूति कश्यप (विभु) को नवीन ज़िला सक्ती का प्रथम सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभु वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। एवं पूर्व में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरबा ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी एवं चैतमा के मंडल प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *