अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

पेंशन के नाम पर महिला से हजारों की ठगी, पंच जितेंद्र व एक सहयोगी पर मामला दर्ज

कोरबा। रजगामार ग्राम पंचायत में पेंशन दिलाने के नाम पर महिला हितग्राही से ठगी और धमकी देने के मामले में पुलिस चौकी रजगामार में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, पीडिता गायत्री प्रजापति ने कलेक्टर कोरबा के समक्ष साक्ष्यों के साथ शिकायत प्रस्तुत की थी। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। इसके बाद 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 0604/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 308(2), 318(4) एवं 351(3) में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में पंच वार्ड क्रमांक 5 जितेंद्र राठौर और राजेंद्र वस्त्राकार पर पेंशन राशि दिलाने के नाम पर 9 हजार रुपये मांगने, कथित धोखाधड़ी करने और राशि नहीं देने पर पेंशन संबंधी परेशानी होने का दबाव बनाकर धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पीडि़ता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिकायत में जितेंद्र राठौर के खिलाफ पूर्व में भी तत्कालीन आदिवासी महिला सरपंच रामूला राठिया द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से राशि आहरण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने का उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन पूर्व आरोपों की पुष्टि संबंधित अभिलेखों से होना शेष है।

  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button