
कोरबा, 7 अक्टूबर। कोरबा जिले के इंदिरा नगर इलाके में हुई चोरी की एक घटना ने परिजनों के सामने मुसीबत पैदा कर दी। दूसरी ओर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में तकनीकी कारणों से दिक्कत हो रही है।
जानकारी में बताया गया कि बाकी मोगरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर में निवासरत एक परिवार के यहां आगामी दिनों में वैवाहिक समारोह को लेकर तैयारी की जा रही थी। विभिन्न खर्चों के लिए परिवार ने लगभग 18 लाख रुपए की रकम जुटाई थी। यह उसके अपने संसाधन थे। संबंधित रकम को घर के कमरे के दीवान में रखा गया था। संबंधित परिवार ने एक नया मकान भी बनवाया है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बारी-बारी से नए और पुराने मकान में उनकी उपस्थिति दर्ज होती रहे। इसी दरमियान पुराने मकान में चोरों ने घुसकर केवल अभियान को टारगेट किया और यहां पर रखी लाखों की रकम पर कर दी।
घटना की खबर होने से परिवार पर आफत आ गईं। समस्या यह है कि इस मामले में अगर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई भी जाती है तो स्रोत को लेकर जानकारी देना मुश्किल हो रहा है। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि घर में रखी रकम को लेकर आखिर चोरों के पास जानकारी कैसे पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि चोरों की हरकत के उजागर होने पर इस अगला एक्शन हो सकता है।

Live Cricket Info
