कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

नगर निगम की संपत्तियों की अब होगी ऑनलाइन नीलामी, एमआईसी को 15 करोड़ तक मंजूरी का अधिकार

कोरबा 01 सितंबर। नगर पालिक निगम की संपत्तियों की नीलामी अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। नए व्यवस्थापन नियम-2026 लागू होने के बाद निगम को संपत्तियों के व्यवस्थापन और नीलामी को लेकर अधिक अधिकार मिले हैं। नई व्यवस्था के तहत मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) को 7.5 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक मूल्य की संपत्तियों की नीलामी को मंजूरी देने का अधिकार होगा। इससे अधिक मूल्य की संपत्ति के लिए संचालक, नगरीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

नए नियम लागू होने के बाद नगर निगम ने अपनी संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। अब भवन और जमीन के लिए मैनुअल टेंडर की पुरानी व्यवस्था की जगह ई-नीलामी और ई-ऑक्शन जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जा सकेंगी। इसके अलावा संपत्तियों को प्रीमियम दर अथवा किराए पर देने की व्यवस्था भी की जा सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहले नगर निगम की संपत्तियों की नीलामी के लिए मैनुअल टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इसके बाद एमआईसी को तीन करोड़ रुपये तक मूल्य की संपत्ति की मंजूरी देने का अधिकार था। इससे अधिक मूल्य की संपत्तियों के लिए शासन के प्रतिनिधि कलेक्टर से अनुमति लेनी पड़ती थी। अनुमति की इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। नई व्यवस्था से नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने की उम्मीद है। साथ ही निगम की संपत्तियों का बेहतर उपयोग कर राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलने की संभावना है।

  कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा ‘वंदे मातरम ‘राष्ट्रगीत के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस दफ्तर पहुंचे भाजपाई

नगर निगम वर्तमान में विभिन्न कॉलोनियों की जमीन और दुकानों का उपयोग कर रहा है। कॉलोनियों की जमीन और दुकानों को 30 वर्ष की लीज पर आवंटित किया जाता है, जबकि दुकानों से नियमित किराया भी वसूला जाता है। नए व्यवस्थापन नियमों में पुराने व्यवसायियों के व्यवस्थापन का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि इसका लाभ उन्हीं व्यवसायियों को मिलेगा, जो निर्धारित पात्रता पूरी करते हों और नगर निगम के नियमों का पालन कर रहे हों।

किराया बकाया रखने या नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों को व्यवस्थापन की प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। नगर निगम को उम्मीद है कि नई ऑनलाइन नीलामी व्यवस्था से संपत्तियों के व्यवस्थापन में पारदर्शिता बढ़ेगी और निगम की आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button