🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्या

विश्वकर्मा जयंती मनाने दीपका प्रबंधन गैरकानूनी ढंग से कर्मचारियों के वेतन से कर रही 500 रुपए की कटौती, एचएमएस ने किया विरोध

कोरबा 01 सितम्बर। विश्वकर्मा पूजा के नाम पर गैरकानूनी ढंग से एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा मजदूरों के वेतन से प्रति व्यक्ति 500 रुपए की कटौती की जा रही है जिसका कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) विरोध करती है दीपका के स्टॉफ ऑफिसर (एचआर) ने एक आवश्यक सूचना जारी कर 500 रुपए काटने के संबंध में एक विशेष पत्र क्रमांक 1166 दिनाक 19.8.2026 को जारी किया है जो गैर_कानूनी है। हालांकि प्रबंधन ने इसमें व्यक्तिगत लिखित आपत्ति (सामूहिक नहीं) का विकल्प जरूर रखा है, किन्तु पर्सनल पंगा कौन लेगा ?

Advertisement Carousel

इस संबंध में संघ का मानना है कि विश्वकर्मा पूजा पूरे धूम धाम से मनाया जाना चाहिए जिसमें सभी श्रमिक संघों की भी भागीदारी हो परंतु जो तरीका अपनाया जा रहा है वह पूर्णतः गलत है। वेतन संहिता 2019 की धारा 18 स्पष्ट है, उसमें ऐसा कही कोई प्रावधान नहीं की तथाकथित जे सी सी या किसी श्रम संगठन के कहने से श्रमिकों के वेतन से इस तरह डिडक्शन/कटौती की जा सके इस तरह से गैर कानूनी कटौती बंद करें व श्रमिकों से श्रमिक संघों से अपील की जाए कि एक एक श्रमिक से चंदा इकठ्ठा कर विश्वकर्मा पूजा किया जाए। यदि उक्त कटौती नहीं रुकती है तो संघ द्वारा 14 दिन बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बांकी मोंगरा में 2 नंबर खदान के पास खेत में भूस्खलन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इस संबंध में कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) के द्वारा पत्र क्रमांक 334 दिनांक 31.8.2026 को केंद्रीय श्रमआयुक्त तोरवा नाका बिलासपुर, महाप्रबंधक दीपका, स्टाफ ऑफिसर (एच आर) दीपका और अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बिलासपुर, निदेशक (एच आर) एस ई सीएल बिलासपुर को कोयला मजदूर पंचायत (एचआर) के केंद्रीय सचिव संजय सिंह और केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने केंद्रीय श्रमायुक्त प्रवीण कुमार से मिलकर पत्र सौंपा गया। श्रमायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐसे अवैध कटौती को गलत बताते हुए तुरंत दीपका प्रबंधन को मोबाइल के माध्यम से अवैध कटौती को रोकने के लिए आदेशित किया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button