🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमराजकाजसुरक्षा

बांगो बांध के जल स्तर में 18 सेमी की आई गिरावट

कोरबा 18 अगस्त। मिनीमाता हसदेव बांगो जल स्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 18 सेंटीमीटर की गिरावट आई है और इसका लेबल 358.50 मीटर पहुंच गया है जो जल भराव की क्षमता का 93.6 प्रतिशत होने के कारण गेट क्रमांक-2,3,4,5,6,7,8,9 एवं 10 को खोलकर 40 हजार 484 क्यूसेक तथा हाइडल पावर प्लांट से 9000 क्यूसेक, कुल 49484 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में लगातार छोड़ा जा रहा है और इसे नियंत्रित किया जा रहा है।

Advertisement Carousel

बांगो बांध के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बांध के 9 गेटों को खोलकर बड़ी मात्रा में पानी छोडने का क्रम जारी रखने का निर्णय मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया है। इधर दर्री बरॉज में भी लगातार बांगो डेम का पानी आने के कारण जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिसे नियंत्रित करने के लिए बरॉज के गेट क्रमांक-5 को सात मीटर, 7 को 6 मीटर, 10 को 10 मीटर तथा गेट क्रमांक-12 को 6 मीटर खोला गया है और नदी में 38543 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है। बरॉज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।इससे पहले शहरी क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से दिक्कत हुई। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों के लिए 11 आश्रम केंद्र बनाए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button