भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं 14 अगस्त को ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ के तहत होंगे विभिन्न आयोजन

Advertisement Carousel

कोरबा, 07 अगस्त 2026/   जिले में 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ का आयोजन ‘वंदेमातरम् थीम’ पर किया जाना है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ के अवसर पर देशभर में विभिन्न स्मृति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री सतीश प्रकाश सिंह होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी
उक्त कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन एवं आवश्यक समन्वय के लिए कोरबा जिले में श्री सतीश प्रकाश सिंह, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

  कोरबा: गौरव पथ और आरसीसी नाला टेंडर में अपारदर्शिता का आरोप, ठेकेदारों ने कलेक्टर से की शिकायत, निगम आयुक्त को अंतिम नोटिस

14 अगस्त को भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस
14 अगस्त 2026 को ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ के अवसर पर विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करते हुए विभिन्न स्मृति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों से अवगत कराना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों का सुचारू एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Info