✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, एआई एडिटेड तस्वीरों से बढ़ी थी नजदीकी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 06 अगस्त। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के संपर्क में आया था और दोनों के बीच बातचीत के बाद नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर करीब एक साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 14.7.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि कुदरीपारा निवासी 32 वर्षीय राहुल दास पर आरोप है कि उसने 16 मार्च 2025 से 10 सितंबर 2025 के बीच पीड़िता को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान युवती आरोपी को अपनी एआई से एडिट की गई तस्वीरें भी भेजती थी। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध और गहरे हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  विश्व हाथी दिवस पर बुका में परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने और साथ जीवन बिताने का भरोसा दिया था। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 22 जुलाई 2026 को बांकीमोंगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही धारा 183 बीएनएस के तहत पीड़िता का कथन लिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर और अजमानतीय प्रकृति का है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती और रिश्ते बनाते समय सतर्क रहें तथा ऑनलाइन पहचान के आधार पर किसी पर भी जल्द भरोसा करने से बचें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button