सौतन की हत्या: रोज-रोज के विवाद से तंग महिला ने आधी रात सो रही सौतन का गला रेता, गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नेवारीकला गांव में एक महिला ने अपनी सौतन की कथित रूप से आधी रात को सोते समय हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पहले खाट के हिस्से (खुरे) से हमला किया और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार देर रात की है। आरोपी अमृत बाई साहू और उसकी सौतन दया बाई साहू के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद और झगड़े होते थे। आरोप है कि इसी विवाद से परेशान होकर अमृत बाई ने दूसरे कमरे में सो रही दया बाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद खेत की ओर भाग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रात करीब तीन बजे पति चिम्मन साहू की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके साथ सो रही अमृत बाई कमरे में नहीं थी। जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो दया बाई खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी और कोटवार के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

  Jaspur news:– बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पास बैठ गीत गुनगुनाता रहा आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का संदेह अमृत बाई पर गया। बाद में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सौतन के साथ आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Live Cricket Info