महाराजा गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर परिचय सम्मेलन आयोजित

समाज की एकता का संदेश

कोरबा 2 फरवरी। महाराजा गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर आयोजित युवक-युवती एवं विधुर-विधवा परिचय सम्मेलन का आयोजन निषाद समाज समिति द्वारा गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं कोरबा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में महाराजा गुहा निषादराज के त्याग, शौर्य एवं सामाजिक समरसता के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निषाद समाज समिति द्वारा की गई इस सकारात्मक एवं दूरदर्शी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

श्री अग्रवाल ने कहा कि युवक-युवती एवं विधुर-विधवा परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो सम्मानजनक जीवन की दिशा में सार्थक पहल साबित होते हैं। उन्होंने सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।