नारायणपुर में 22 माओवादियों का समर्पण

नारायणपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस ने 22 माओवादियों के आत्मसमर्पण का दावा किया है. इनमें 8 महिला माओवादी भी शामिल हैं. ये सभी अबूझमाड़ क्षेत्र के माड़ डिवीजन के कुतुल, नेलनार, इंद्रावती एरिया में सक्रिय थे.

पुलिस के अनुसार सभी माओवादियों पर 37 लाख रुपए का इनाम घोषित था. सभी ने एसपी रॉबिंसन गुड़िया के सामने समर्पण किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि के दौर पर 50 हजार रुपए का चेत प्रदान किया गया है.

माओवादी आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे. लंबे समय से संगठन में रहकर आईईडी प्लांट करना, पुलिस की जानकारी देना, जनताना सरकार के विस्तार करने जैसे गतिविधियों में शामिल थे.

आत्मसमर्पण करने के बाद माओवादियों ने कहा है कि संगठन के विचारधारों से मोहभंग हो गया था. साथ ही संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते आत्मसमर्पण किया है.

वहीं एसपी ने कहा कि सरकारी की पुनर्वास नीति से आकर्षित होकर माओवादी समर्पण कर रहे हैं

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.