नक्सली डंप से 46 लाख कैश बरामद, जंगल में गाड़कर रखा था धन और हथियार

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के एक डंप से 46 लाख 31 हजार 500 रुपए नकद और भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई कड़ेदोरा गांव के जंगल स्थित भालूडिग्गी पहाड़ इलाके में की गई, जहां नक्सलियों की बैठकें होती थीं। सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर 28 फरवरी को पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर जमीन में गाड़कर रखी नकदी और डंप ड्रम बरामद किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। बरामद नकदी में कुछ पुराने 2000 रुपये के नोट भी शामिल हैं, जबकि दूसरे डंप से हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है।

पुलिस के अनुसार यह पैसा प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी द्वारा पश्चिम ओडिशा में नेटवर्क विस्तार, हथियार खरीद और कैडर को भुगतान के लिए छिपाकर रखा गया था। सुरक्षाबल आगे की जांच में जुटे हैं।

Live Cricket Info