आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्मान के साथ मिले सहायक उपकरण

श्रवण यंत्र और छड़ी पाकर कमला बाई के चेहरे पर खिली मुस्कान

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’  पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं वृद्धजनों का सम्मान करते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान स्नेह सदन, कोरबा में निवासरत वृद्ध कमला बाई को सम्मानित किया गया। उन्हें श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर कमला बाई के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। कमला बाई ने बताया कि उन्हें ऊंचा सुनाई देता था, जिसके कारण दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें बेहतर ढंग से सुनने में मदद मिलेगी। वहीं, छड़ी उनके आवागमन में सहायक होगी और उनका दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सहज होगा।

सहायक उपकरण मिलने पर कमला बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन, कोरबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे उनके जीवन में सहजता एवं आत्मविश्वास बढ़ा है।

  राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button