AgricultureIAS/IPSKORBAआयोजनराजकाजसमीक्षा

कृषि महाविद्यालय कटघोरा में नवप्रवेशित छात्रों का सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

कोरबा 25 सितंबर। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा, कोरबा में नवप्रवेशित बीएससी कृषि ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन 22 सितंबर को किया गया। षष्ठम अधिष्ठाता कमेटी के निर्देशानुसार निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों, विषय विशेषज्ञों, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पुलिस विभाग, स्व सहायता समूहों सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षित एवं विशेषज्ञ व्यक्तियों ने सहयोग प्रदान किया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश कुमार साहू ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिलती है। साथ ही, विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा एवं संभावनाओं को समझने में सहायता मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को कृषि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में कृषि महाविद्यालय के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके लिए पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत भांवर का चयन किया गया है। चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय रावे अभिमुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा की गई। अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  राष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

छात्रों को ग्रामीण परिवेश में ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित करने, किसानों के साथ संवाद करने तथा विगत तीन वर्षों में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक रूप से उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। रावे कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को किसानों के बीच जाकर कृषि की वास्तविक परिस्थितियों को समझने, ग्रामीण समुदाय के साथ सीखने तथा कृषि संबंधी ज्ञान को व्यवहार में लागू करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button