छत्तीसगढ़रायपुररायपुर पुलिस साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा एसएसपी डॉसंतोष सिंह सेक्सटॉर्शन ब्लैकमेल उगाही ऑनलाइन ठगी व्हाट्सएप फ़ेसबुक क्राइम धोखाधड़ी राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण साइबर क्राइम छत्तीसगढ़ लूट

Raipur ब्रेकिंग: जमीन विवाद में चली गोली, पुलिस ने आरोपी को धर- दबोचा

रायपुर, 11 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। हालांकि ये गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर में फजिया मेमन रहती है। हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज उस जमीन का सीमांकन था। सीमांकन के पहले फजिया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया जब अपने जमीन को देखने पहुंची तो इसकी जानकारी उसे हुई। इस दौरान दोनों को फिर से जमीन को लेकर विवाद होने लगा।छत्तीसगढ़ पर्यटन

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।

 

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच भी जारी है।

Related Articles

Back to top button