
रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त
जांजगीर चांपा।जिले के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता शेखर चंदेल को बडी जवाबदारी दी गई है भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव के द्वारा शेखर चंदेल को जिला जांजगीर चांपा का जिला मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नवीन नियुक्ति पर जिला संघ जांजगीर चांपा के समस्त स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, रेंजर लीडर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित किया है इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी ने कहा की जिला मुख्य आयुक्त के पद पर समर्पित व समाज सेवी शेखर चंदेल की नियुक्ति होने से जिले मे स्काउट गाइड संघ अपनी सक्रिय गतिविधि के साथ और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा।

