✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSKORBAराजकाजसुरक्षा

कोरबा सिटी कोतवाली को मिला नया थाना भवन: ई-मालखाना का भी उद्घाटन, वर्चुअल माध्यम से उद्योग मंत्री और IG ने किया लोकार्पण

कोरबा। थाना सिटी कोतवाली परिसर में नवीन थाना भवन का लोकार्पण और ई-मालखाना का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े और नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया।

1995 में बने पुराने भवन की जगह तैयार हुआ नया थाना

सिटी कोतवाली का पुराना थाना भवन वर्ष 1995 में निर्मित हुआ था। करीब 31 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद पुरानी संरचना और पुलिसिंग की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नए भवन में आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ आम नागरिकों को भी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

ई-मालखाना से जब्त सामान का डिजिटल रिकॉर्ड

सिटी कोतवाली में ई-मालखाना व्यवस्था भी शुरू की गई है। इसके तहत मामलों से संबंधित जब्त माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है।

मालखाने में रखे सामान को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने के साथ उनकी पहचान और मार्किंग की गई है। सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से जरूरत पड़ने पर संबंधित सामान को आसानी से खोजा जा सकेगा।

  अशिक्षा का शिकार बनी विधवा, 23 लाख और गाड़ियां हड़पीं – न्याय के लिए भटक रही महिला

इस व्यवस्था से जब्त सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, रिकॉर्ड प्रबंधन और त्वरित खोज में मदद मिलेगी। साथ ही विवेचना और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक माल उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी।

पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सिटी कोतवाली थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button