कलेक्टर ने रामपुर में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा, 04 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मुख्य मार्ग स्थित नवीन  आंगनबाड़ी केंद्र,बनियापारा नोनबिर्रा का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info