छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG – टाईगर ब्रेकिंग : USTR में विचरण करते कैमरे कैद हुआ बाघ,LIVE तस्वीर आया सामने, वनविभाग की टीम अलर्ट,10 महीने में दूसरी बार….

CG News :- उदंतीसीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में लगे ट्रैप कैमरे में एक बार फिर बाघ की तस्वीर कैद हुई है। तस्वीर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

धमतरी,7 मार्च 2026 यूं तो छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व का जंगल विभिन्न प्रजाति के वन्यप्राणियों से गुलजार है,लिहाजा यहां लगे ट्रैप कैमरे में आए दिन तेंदुआ, भालू, हिरण,उदबिलाव सहित कई दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणियों की तस्वीरें कैद हो जाती है,साथ ही यहां के जंगलों को प्रवासी पक्षियों के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है,ऐसे में यहां से कई दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें भी सामने चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लेकिन इस बार इसी जंगल से एक सुखद और शानदार तस्वीर सामने आई है,जिसे लेकर वनविभाग की टीम अलर्ट हो गई है,बताया जा रहा है यहां के जंगल में इन दिनों टाईगर विचरण कर रहा है,जो यहां लगे ट्रैप कैमरे में कैद हो गया,जिसका तस्वीर भी सामने आया है, जिसे लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है,वहीं टाईगर की मौजूदगी को लेकर आसपास के ग्रामीणों की भी मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है।

  Bilaspur Train Update: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 5 की मौत, 14 गंभीर — चार यात्री अब भी फंसे, रेस्क्यू जारी

गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दस माह पूर्व अप्रैल 2025 में यूएसटीआर के जंगलों में विचरण करते हुए जंगल के राजा यानी बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी,जहां बाघ अपने शिकार का निवाला बनाते दिख रहा था,हालांकि बाघ कहां से आया है इस संदर्भ में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है,लेकिन अब एक बार फिर बीते 5 मार्च 2026 को जंगलों में घूमते टाईगर कैमरे में कैद हो गया।

वहीं इस पूरे मामले में उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के जंगलों में लगे ट्रैप कैमरे में टाईगर की तस्वीर कैद हुई है,हमारी टीम ट्रैक कर रही है,वहीं ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, इससे पूर्व में अप्रैल 2025 में यहां से टाईगर की तस्वीरे आई थी जो बार नवापारा निकल गया था,वहीं पगमार्क भी मिले थे,आशंका है कि टाईगर महाराष्ट्र से यहां पहुंचा होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button