भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने बृजेंद्र धर शर्मा, समर्थकों में खुशी की लहर

अंकित सिंह ; विशेष संवाददाता
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर बृजेंद्र धर शर्मा (बी.डी. शर्मा) की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बृजेंद्र धर शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री शर्मा के नेतृत्व में सहकारिता से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और आम जन तक पहुंचाने का कार्य और भी सशक्त तरीके से किया जाएगा।
जिला संयोजक बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। इससे सहकारिता प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
इधर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी श्री शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Live Cricket Info
