🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर युवक का अपहरण, डेढ़ लाख की मांग; 54 हजार वसूलकर छोड़ा

बिलासपुर। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर युवक से वसूली करने का मामला सामने आया है। एक आरक्षक अपने साथियों के साथ आधी रात युवक के घर पहुंचा, खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गया। आरोपियों ने युवक को नशीले पदार्थ के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की और 54 हजार रुपए वसूल कर छोड़ दिया। पीड़ित युवक के चंगुल से छूटने के बाद अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जानिए क्या है पूरा मामला
करगीखुर्द निवासी अभिषेक सिंह (26) 26 फरवरी की रात करीब 12:05 बजे अपने घर पर था। इसी दौरान घर के सामने सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन (CG 10-4800) और लाल रंग की स्विफ्ट कार (CG 10 BW) आकर रुकी। दोनों गाड़ियों से चार युवक उतरे और खुद को क्राइम ब्रांच की टीम बताते हुए घर के बाहर करीब 50 मिनट तक हंगामा और गाली-गलौज करते रहे। आरोपियों ने अभिषेक को फोन कर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही वह बाहर आया, आरक्षक योगेश पांडेय ने उसे जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया और घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (7), 319 (2), 296 और 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। अभिषेक ने योगेश पांडेय उर्फ भूरू, विनय साहू और देव बघेल सहित अन्य युवकों की पहचान की है।

  Bilaspur News:– आकस्मिक निरीक्षण में कर्तव्य से अनुपस्थित मिले 9 शिक्षकों सहित तीन भृत्यों को नोटिस जारी

नशे के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे पैसे
आरोपियों ने खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए अभिषेक को नशीले पदार्थ बेचने के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान उससे 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की गई। डरे-सहमे अभिषेक ने परिजनों से संपर्क कर 54 हजार रुपए की व्यवस्था कर आरोपियों को दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

एक और घर पहुंचकर की धमकी
अभिषेक को छोड़ने के बाद आरोपी कोरीपारा पटैता निवासी मनोज यादव के घर भी पहुंचे, जहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

पूर्व आउटसोर्स ड्राइवरों पर शक
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीण इलाकों में पुलिस की आड़ लेकर वसूली करने वाले कुछ लोग पहले पुलिस विभाग में आउटसोर्स ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। पुलिस ने चार संदिग्ध ड्राइवरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों के कुछ रिश्तेदार भी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button