🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली विशाल विजय रैली

दुर्ग । पाटन विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पदों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है जिसके बाद से यहां भाजपाई खेमे में भारी प्रसन्नता व्याप्त है. हर्ष के वातावरण में भाजपा के द्वारा आज यहां पूरे क्षेत्र में विजय रैली निकाली गई.सांसद विजय बघेल ने रैली का नेतृत्व किया और उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोक्मणि चंद्राकर,नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष दयानंद सोनकर,राजेश चंद्राकर सहित सहित पार्टी के बड़ी संख्या में वरिष्ठ के नेता शामिल थे. नगर पालिका अमलेश्वर के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जीत मिली है.पार्टी के दयानंद सोनकर अब यहां अध्यक्ष चुन लिए गए हैं.

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आम मतदाताओं ने भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए उसके पक्ष में भरपूर मतदान किया तो पार्टी के द्वारा आज विजय रैली निकालकर लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.अमलेश्वर से प्रारंभ होकर विजय जुलूस ने यहां के सभी वार्डो का भ्रमण किया. विजय रैली का स्थानीय रहवासियों के द्वारा जगह-जगह का स्वागत भी किया गया. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि अमलेश्वर की जनता ने भाजपा प्रति विश्वास जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवता की नीतियों और कामों के प्रति विश्वास व्यक्त किया है.

  CG MBBS– BDS admission:– एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों में चॉइस फीलिंग के लिए तीन दिन बढ़ी तिथि, 428 रिक्त सीटों के लिए अब 21 तक मिलेगा मौका

 

 

और पालिका के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाई है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं के इस विश्वास के प्रति सभी आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया है पालिका के माध्यम से ओह नो कार्यों को पूरा करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा और बिना किसी भेदभाव के संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा.

 

 

विजय रैली में सर्वश्री चुनाव संचालक कैलाश यादव,मोहन साहू,कमलेश साहू,श्रीमती हर्षा लोक्मणि चंद्राकर, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, श्रीमती रेवती दयानंद सोनकर, लकी देवांगन भारतीय यादव,शीतला मिश्रा, पार्षद गण आलोक पाल, यामिनी यादव, ललित कुमार साहू, नीलम मिंज, रामेश्वरी ठाकुर,सोहन निषाद राजकुमार ठाकुर,दिलीप साहू, मोहन साहू इत्यादि भी शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button