Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, 3 की मौत, 1 घायल

भिलाई । दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगो की मौत हो गई जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई। वहीं एक घायल का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था। जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी, गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी।

  6000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पर समय रहते कार्रवाई

 

 

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस हादसे जानकारी मिली थी। कार में फंसे चार लोगो को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रूप पहचान हुई है। वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button