IAS/IPSTransfer

सिम्स में महाभ्रष्ट डॉक्टर का गोरखधंधा जमीन हड़पी करोड़ों की काली कमाई यौन उत्पीड़न तक के आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है! चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी.पी. सिंह पर ऐसे आरोप लगे हैं, जिन्हें सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। फर्जी दस्तावेजों से अवैध नियुक्ति से लेकर भोले-भाले आदिवासियों की जमीन हड़पने और सरकारी संसाधनों का जमकर दोहन करने तक, इस डॉक्टर ने सारे नियम-कायदे ताक पर रख दिए

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

फर्जीवाड़े की फैक्ट्री निकला डॉक्टर सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर बी.पी.सिंह ने झूठे दस्तावेजों और कूटरचना के दम पर सिम्स में खुद को फिट कर लिया वे स्वास्थ्य सेवा संचालक (DHS) द्वारा 1998 में नियुक्त चिकित्सा अधिकारी थे लेकिन चालाकी से खुद को सिम्स में लेक्चरर की सीट दिलवा दी। इसके अलावा, उन्होंने एक साथ कई जगहों पर नौकरी की और मोटी सैलरी ऐंठते रहे।

आदिवासियों की जमीन पर डाका कहा जा रहा है कि डॉक्टर साहब ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर कई आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया। उनकी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी गई, लेकिन असली मालिकों को कानों-कान खबर नहीं लगी। कुछ मामलों में तो सीधे अपने नाम पर ही पंजीकरण करवा लिया गया करोड़ों की काली कमाई और विदेश यात्राएं डॉक्टर सिंह पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी गंभीर आरोप हैं। मेडिकल गैस,दवाइयों और उपकरणों की खरीद में धांधली कर करोड़ों का घोटाला किया गया। यहां तक कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने बिना अनुमति विदेश यात्राएं कीं, जिसकी जांच उनके पासपोर्ट से हो सकती है।

महिला कर्मचारियों का उत्पीड़न और डराने-धमकाने का खेल इतना ही नहीं, डॉक्टर बी.पी. सिंह पर महिला कर्मचारियों को डराने-धमकाने, झूठे केस में फंसाने और गोपनीय रिपोर्ट खराब करने की धमकी देकर उनका यौन उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि कई महिला डॉक्टर और नर्स लोकलाज और नौकरी जाने के डर से उनके खिलाफ शिकायत तक नहीं कर पातीं क्या होगी कार्रवाई या फिर बच जाएंगे डॉक्टर साहब? अब सवाल उठता है कि इतने संगीन आरोपों के बावजूद क्या डॉक्टर बी.पी. सिंह पर कोई सख्त कार्रवाई होगी? या फिर हमेशा की तरह अपने रसूख का फायदा उठाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मै खुद शिक्षक का बेटा हुं मुझे शिक्षको की पीडा समझ मे आती है भावुक हुए अकलतरा सीइओ ने नाराज शिक्षको से ओबीसी सर्वे मे सहयोग करने किया अपील

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button