नेहरू नगर गार्डन से सरिया चोरी करने वाला चोर चढा सुपेला पुलिस के हत्थे

भिलाई । बाल उघान नेहरू नगर मे निर्माणाधीन भारत रत्न अटल स्मारक में ढलाई के बाद वहां रखी सरिया चोरी हो गई। इस मामले में शिकायत मिलने पर सुपेला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सरिया बरामद कर उसके खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। मिली जानकारी अनुसार बाल उघान नेहरू नगर मे निर्माणाधीन भारत रत्न अटल स्मारक का निर्माण हो रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यहां पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी। इसमें से सरिया चोरी होने की शिकायत के बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में गुलजार सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 38 साल निवासी कोसानाला सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 18 नग लोहे का सरिया बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

 

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन है एवं पूर्व मे भी इस तरह की वारदात मे जेल जा चुका है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, एएसआई राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक विवेक सिंह, अजित सिंह एवं चालक आरक्षक बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Info