🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

अपर कलेक्टर ने जांच नाका चरौदा व धान खरीदी केंद्र परसदा का किया निरीक्षण

महासमुंद । अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू ने शुक्रवार को पिथौरा ब्लॉक के धान जांच नाका चरौदा एवं धान खरीदी केंद्र परसदा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान खरीदी प्रक्रिया, नमी परीक्षण, तौल और भंडारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर तौल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। धान खरीदी केंद्र परसदा में भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान को उचित ढंग से सुरक्षित रखा जाए और कोई अनियमितता न हो।

 

 

 

धान जांच नाका चरौदा में उन्होंने आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी पर जोर दिया और नाके पर सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए टीम को सक्रिय रहने की हिदायत दी। अपर कलेक्टर साहू ने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति को सफलतापूर्वक लागू करना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button