🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG Vyapam:– 29 सितंबर को होने वाली प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा हुई रद्द

CG Vyapam:– व्यापम द्वारा 260 पदों पर ली जा रही प्रयटशाला टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होनी थी। जिसे स्थगित कर दिया गया है। आगामी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

Advertisement Carousel

Raipur रायपुर। व्यापम द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु ली जा रही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 29 सितंबर को सुबह की पाली में प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती परीक्षा होनी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु व्यापम को प्रस्ताव भेजा गया था। रविवार 29 सितंबर को प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा सुबह 10 से 12 तक आयोजित की जानी थी। जिसके लिए 23 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बता दे इसी दिन दूसरी पाली को मत्स्य निरीक्षक पदों पर भी भर्ती आयोजित की जा रही है।

इस परीक्षा से पहले व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा को भी व्यापम के द्वारा लंबे समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में 15 सितंबर को व्यापम ने छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा ली।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button