रफ्तार का कहर जारी कार ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंदा  एक की मौत,तेज रफ्तार ट्रेलर ने अज्ञात वाहन को मारा टक्कर ट्रेलर चालक की हुई मौत…..





रतनपुरबिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 12से 3 बजे के बीच बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसा हुए । जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर चलती गाड़ी से  टकरा गई। इस हादसे में ट्रेलर के प्रखच्चे उड़ गए और ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस हादसे ड्राइवर की मौत हो गई। वही इधर रतनपुर बाईपास मे,दूसरी घटना में तेज रफ्तार  कार अनियंत्रित होकर अंधेले सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। जिससे एक मवेशी की मौत हो गई और दो मवेशी बुरी तरह से जख़्मी हो गए।हालांकि, कार सवार मे तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार पहली घटना सोमवार की देर रात करीब एक बजे की है। कार सवार दो युवक व एक महिला कोरबा तरफ से आ रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। अभी कार रतनपुर बाईपास स्थित दर्री के पास पहुंची थी। उसी समय हाईवे पर  मवेशियां अंधेले बैठी थी, जिसे कार चालक अंधेरे में नहीं देख पाया और उसकी कार अनियंत्रित होकर मवेशियों से जा टकराई। वही इस हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
एक मवेशी की मौत, दो गंभीर
इस हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई और दो मवेशी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है । घटना के बाद कार सवार दो युवक व महिला दूसरे साधन से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं, घायल मवेशी मौके पर तड़पते रहे।
चलती गाड़ी से टकराई ट्रेलर, ड्राइवर की मौत
दूसरी घटना रात करीब 2:30 बजे की है। बिलासपुर तरफ से ट्रेलर चालक कोरबा की ओर जा रहा था। ड्राइवर बाबू लाल कुजूर (24) झारखंड का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह कोयला ट्रांसपोटिंग करने के लिए निकला था। अभी ट्रेलर रतनपुर के जाली स्थित ठाकुर ढाबा के पास पहुंची थी। तभी ड्राइवर ने सामने जा रही अज्ञात गाड़ी को टक्कर मार दिया, जिससे ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ड्राइवर बाबू लाल ट्रेलर में फंस गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम एवं
मौके पर पहुंच गई। जहाँ पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को बाहर निकालकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.