कोरबा छत्तीसगढ़

सेवा भारती के सेवा कार्यों को सात वर्ष पूर्ण हुए 


कोरबा। नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय के साथ वंचित, अभावग्रस्त, उपेक्षित एवं पीडि़तों की सेवा करने वाली स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती कोरबा को सात वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। सामाजिक, स्वास्थ, समरसता एवं स्वावलंबन विषयों पर संस्था कार्य कर रही है। 
कुआंभ_ा में स्थित विवेकानंद सेवा सदन केन्द्र से सेवा भारती के विभिन्न प्रकल्प संचालित हो रहे हैं। सेवा भारती कोरबा का गठन आज से 7 वर्ष पूर्व रामनवमी के अवसर पर वर्ष 2018 में हुआ था। दया नहीं उपकार नहीं यह, अपने पन की भावना। इसी भाव से विगत छह वर्षों से सेवाभारती कोरबा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास कर रही है।  मातृछाया, मोक्षरथ, मरच्यूरी बाक्स, आरोग्य रथ (मेडिकल एम्बुलेंस), वस्त्र सेवा प्रकल्प, संबल प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। बालिका छात्रावास दर्री में गांव की गरीब, वनवासी, जरूरतमंद छात्राओं को शहर में रहकर पढ़ाई पूरी करने की सुविधा प्रदान की जा रही है, यह प्रकल्प बिलासपुर सेवभारती द्वारा विगत 14 वर्षों से माँ  सर्वमंगला कन्या छात्रावास के नाम से संचालित है। इन सब स्थाई कार्यों के अलावा अकस्मात समाज पर संकट या आपदा आने पर सहायता हेतु सेवा भारती सदैव तत्पर रहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *