कोरबा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, कोरबा में आज प्रसिद्ध कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। परियोजना अधिकारी सावित्री जेना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सभी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान जेएसएस के हितग्राहियों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमति तृश्या मोहंती, श्रीमति लक्ष्मी चटर्जी, श्रीमति विजयलक्ष्मी महंत, श्रीमति सुनीता राठौर, उमेश, किशोर महंत, नरेंद्र साहू, संजय बरेठ, श्रीमति अनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
Related News
राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का होगा आयोजन
कोरबा। राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मण्डली दलों को शामिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई तक किया जाना है। कोरबा जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने […]
निर्माणाधीन कन्वेंशन हॉल अचानक पहुंचे कलेक्टर, शीघ्रता लाने निर्देश
वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, स्कूल भवन का भी औचक निरीक्षण कोरबा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न निर्माण विभागों […]
जिला संगठन प्रभारी की ने बूथ स्तर की समीक्षा
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम लगातार जारी है। पाली मंडल की बैठक स्थानीय गुरुद्वारा हॉल में हुई। जिला के संगठन प्रभारी मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पाली मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यों […]