कोरबा। कोरबा विधानसभा के कोसाबाड़ी मण्डल में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पाण्ड़ेय कॉप्लेक्स, निहारिका पेट्रोल पंप के बगल में हुआ। कार्यालय का शुभारंभ पूर्व महापौर श्याम कंवर ने फीता काटकर एवं भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात मुंह मीठा कर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। इस उपलक्ष्य पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पाण्ड़ेय, राजू अग्रवाल, राम नारायण सोनी, विनोद अग्रवाल, दीप नारायण सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, प्रकाश अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, महामंत्री सुमन सोनी, मंत्री रमा मिरि, निर्मला चक्रधारी, महामंत्री दिनेश वैष्णव, उपाध्यक्ष पुनीराम साहू, पंकज देवांगन, राजेश सोनी, ललेश दुबे, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, मिलाप राम बरेठ, डॉ.जय लहरे, हरेराम साहू, धरमपाल सोलंकी, सतीश केशरवानी, रितेश साहू, भजन कंवर, मिलन दास, चंदन मजूमदार, शिव चंदेल संजीव शर्मा, राहुल केसरवानी, सुरेंद्र राजवाड़े के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related News
ब्रेकिंग : साय मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन विभाग रखा है. साथ ही जो विभाग किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं उन विभागों की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री के अधीन […]
महापौर ने वार्ड 30 में किया जनसंपर्क, समस्याओं पर दिए निर्देश
कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड 30 मानिकपुर क्षेत्र के उरांव बस्ती अंतर्गत सतनाम चौक, कदमहाखार, रावणपार, स्कूल मोहल्ला, पारा बस्ती का भ्रमण कर स्वच्छता से संबधित सफाई व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर लगे कवर टूटे-फूटे होने से साथ में चल रहे अधिकारियों को उन्हें बदलने […]
बाल विवाह पर रोक लगाने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय
112 एवं 1098 पर भी दी जा सकेगी बाल विवाह की सूचना कोरबा। 17 अप्रैल को रामनवमी तथा 10 मई को अक्षय तृतीया पर्व आ रहा है। इस पर्व पर बाल विवाह की घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रोक लगाया जाना है। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के […]