छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धि भरे : देवांगन


कोरबा। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा है कि मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धि भरे और बेमिसाल हैं। मोदी सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं।
भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की बैठक में लखन लाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल स्वर्णिम एवं उपलब्धियों से भरे बेमिसाल हंै। जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, निरंतर अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके जीवन स्तर में कैसे बदलाव आए इस दिशा में काम किया जा रहा है वहीं प्रदेश का संसाधन कांग्रेस के चुनाव कोष में है। प्रदेश की भूपेश सरकार दस जनपथ का एटीएम के रूप में काम कर रही है। प्रदेश की जनता उनके वादा खिलाफी से अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, महामंत्री सुमन सोनी, पंकज देवांगन, मीरा सोनी, चंदन सिंह, राम मिरी, स्वाति सोनी, पुष्प लता, कालिंद्री राठौर, तुलसी ठाकुर, गुलजार सिंह, महेंद्र देवांगन, नवल कश्यप, सुभाष राठौर, नरेंद्र पाटनवार, संजय कुर्मवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *