छत्तीसगढ़

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पर हमले का विरोध, ज्ञापन सौंपा


कोरबा। जिला सूरजपुर में भाजपा युवा मोर्चा के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने के विरोध में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नगर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी रेत माफियाओं पर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर, जिला मंत्री वैभव शर्मा, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, कोरबा नगर मंडल महामंत्री दीनदयाल पटेल, नवनीत राहुल शुक्ला, भाजयुमो दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मुकेश आदिले, महेंद्र कुमार पटेल, राहुल श्रीवास, सचिन पटेल, तनय गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *