छत्तीसगढ़

क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा के सोहित यादव केंद्रीय अध्यक्ष


कोरबा। क्षेत्रीय झेरिया यादव महासभा का चुनाव एवं बैठक पाली शक्ति केंद्र में हुआ। इस सम्मेलन में समाज के 3 नागरिकों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। सोहित यादव को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को श्रीफल से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 2 वर्ष के लिए चुने अध्यक्ष ने आभार जताते हुए समाज को आगे बढ़ाने हरसंभव कार्य करने का भरोसा दिलाया। समाज की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दिखाई। बैठक में शामिल सभी शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक रीति-रिवाजों में समाज की ओर से तैयार किए गए 19 सूत्रीय नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। नियमों का पालन न होने पर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। जरूरी होने पर महासभा सर्वसम्मति से बदलाव भी कर सकता है। 
केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव, श्रीमती ममता यादव, वीना यादव ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी अनिल यादव, हीरालाल यादव, छतलाल यादव, उत्तम यादव, रवि यादव, प्यारे यादव, चंदन यादव और लंबोदर यादव सहित शक्तिकेन्द्र अध्यक्ष अजत यादव, भरत यादव, सोहित यादव, उमेंद यादव, संत यादव और बुधवार साय यादव शामिल हुए। पुरुषोत्तम यादव, कृष्णा यादव, गजाधर यादव, विनोद यादव, सुमरन यादव, रामलाल यादव, बैशाखू यादव, दीनदयाल यादव, पत्थर यादव, विष्णु यादव, श्रीमती आराधना यादव, लक्ष्मण यादव, श्रीमती शशि लता यादव, रमशीला यादव, रेखा रानी यादव, रामकुमार यादव, नीता यादव, रमशीला यादव, सजियम यादव, मंजू यादव, फिरतीन भाई यादव, शशि यादव, रजनी यादव, श्रीमती ईश्वरी यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में राधा कृष्ण की आराधना की गई। हितेंद्र यादव ने कार्यक्रम का संचालन और अनिल यादव ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *