कोरबा। कोरबा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से नेशनल गेम खेलने के लिए जिन छात्रों का चयन हुआ है, वे आज रांची स्थित डीएवी हेहल के लिए रवाना हुए। स्पर्धा में इनका मुकाबला अन्य डीएवी से आए प्रतिभागी छात्रों से होगा। कोरबा डीएवी से दर्शील सिंह कक्षा नवमीं चैस के लिए, यशोदे शर्मा ताइक्वांडो, तनिष्क कक्षा बारहवीं ताइक्वांडो, अंजने शर्मा कक्षा 9वी स्केटिंग, दीप भारती कक्षा दसवीं तीरंदाजी के लिए व आकाश कक्षा नवमी से खो-खो के लिए चयनित हुए हैं। डीएवी कोरबा की प्राचार्य श्रीमती अनामिका भारती ने सभी प्रतिभागियों अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए खेल शिक्षक धर्मेंद्र तिवारी के साथ रवाना किया।
Related News
मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का बढ़ा जलस्तर ,खोला गया 5 पट
कोरबा / शशिकांत डिक्सेना मिनीमाता बांगो बांध मे बारिश के दिनों में पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए हसदेव मिनी माता बांगो बाँध के दो और गेट खोले गए, अब 5 गेटो से छोड़ा जा रहा 46 हजार क्यूसेक पानी, बांगो बस्ती के लोगो को प्रशासन ने किया पोंडी में शिफ्ट, आपदा प्रबंधन की […]
पॉवर प्लांट में बायलर फटने से 5 मजदूर झुलसे
कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत संचालित एक पॉवर प्लांट में बायलर फटने की घटना सामने आई है। हादसे में 4 से 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हेें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्रांतर्गत दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित एसीबी पावर प्लांट दीपका कसाईपाली […]
गृहस्थी कैसे चलाना चाहिये, भगवान शिव से सीखें : अतुल कृष्ण
जन्म दिन पर ध्रुव तारा के दर्शन से आकाल मृत्यु नहीं कोरबा। पीली कोठी में आयोजित हो रहे श्री रामकथा में वृंदावन से आए कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि गृहस्थ जीवन कैसे होना चाहिए..? पति-पत्नी के मध्य सम्बंध कैसे होने चाहिए..? यह सब भगवान शिव से सीखने को मिलता है। कौन सी बात […]